आसफपुर (बदायूं)
Trending

सेवा संकल्प अभियान में विभिन्न विद्यालयों में पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक , प्रधानाचार्य करतार सिंह , उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार गंगवार , प्रधान लिपिक सुमति पाठक के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के छात्र – छात्राओं ने ड्राइंग प्रदर्शनी का भी आयोजन किया ।

इसके साथ ही क्षेत्रीय गांव

कोरेरा स्थित राजकीय हाई स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार सहित समस्त स्टाफ के नेतृत्व में विद्यालय स्तरीय पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कक्षा 9 व 10 के छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग लिया । इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के ब्लॉक मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने की ।इस दौरान रवि शर्मा , योगेश कुमार शर्मा , ठाकुर प्रसाद , ऋतुराज सिंह राठौर , भावना रानी वार्ष्णेय व विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहे । मंच का सफल संचालन महेश पाल सिंह ने किया ।

आगामी 24 सितंबर 2026 को राजकीय विद्यालय कोरेरा के छात्र – छात्राएं विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे । यह भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता क्षेत्रीय नामचीन त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज में आयोजित की जाएगी ।

यह जानकारी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार ने दी

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!