बिसौली
Trending

सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर हुई चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

 

बिसौली-सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रदर्शनी, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विकसित भारत की परिकल्पना को अपने चित्रों और विचारों में उतारा।

ड्राइंग प्रदर्शनी वर्ग में उंनशा, नीरेश, उपासना, स्वाति सिंह और कीर्ति का चयन हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में भावना चौधरी, हेमवती, नन्दिनी, साहिबा और पल्लवी पाराशरी ने स्थान बनाया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में शीतल, महक, अरमान, आमिल ए नवी और चंचल का चयन ब्लॉक स्तर के लिए किया गया। सभी चयनित विद्यार्थी अब ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम में नीरज चौहान,विपलव भारती,रामौतार मौर्य सहित सभी अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!