आसफपुर (बदायूं)
Trending

पांच वर्षीय आफरीन ने मदरसे लिया दाखिला , बिस्मिल्ला खानी कार्यक्रम आयोजित किया गया 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के बड़ी आबादी वाले गांव संग्रामपुर में यहां के नेक नियत रखने वाले जाहिद नवी ने अपनी पांच वर्षीय बेटी आफरीन का स्थानीय मदरसे में दाखिला करवाया ।

इस अवसर पर आफरीन के बाबा छुट्टन सलमानी की देखरेख में बिस्मिल्ला खानी कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इस मौके पर नन्ही मुन्नी आफरीन को उनके बाबा छुट्टन सलमानी , पिता जाहिद नवी व माता हिना सहित अफसर नवी , शौकत नवी , शाकिर नवी , इमरान व समस्त नातेदारों सहित हितैषियों ने नहीं मुन्नी आफरीन की तरक्की व अमन चैन की अल्लाह से दुआ की ।

इस दौरान बिस्मिल्ला खानी कार्यक्रम में सभी आगंतुकों को सामूहिक भोज करवाया गया ।

होनहार बिटिया आफरीन अब मदरसे में पहले दर्जे में दाखिला लेकर शिक्षा जगत में अपना व अपने माता – पिता का नाम रौशन करेगी ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!