संभल
Trending

सम्भल: कोर्ट के आदेश पर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया,राजस्व ओर पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की गई! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

 

सम्भल जिला के ताहिर हुसैन पुत्र साबिर हुसैन निवासी ग्राम तिमरदास सराय, सदर तहसील सम्भल जिला सम्भल द्वारा जनता दर्शन एवं ऑनलाईन प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु थाना असमोली क्षेत्र के ग्राम मदाला फत्तेहपुर सदर तहसील जनपद सम्भल में स्थित गाटा सं0 1223 रकवा 0.230 है. में से 1/3 भाग को पैमाईश कर कब्जा मुक्त कराये जाने हेतु निम्न राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों की टीम गठित की गई। जिसमें 36 साल की लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद यह कार्रवाई की गई।अदालत के आदेश के पालन में थाना असमोली पुलिस बल और प्रशासन की देख रेख में अवैध/विवादित कब्जे को हटाया गया।थाना असमोली पुलिस बल की मौजूदगी में ये जगह खाली करवा कर शिकायतकर्ता को कब्जा सौंप दिया गया।शिकायतकर्ता के मुताबिक 36 साल पहले मंदाला में जमीन खरीदी थी,प्रार्थी जगह खाली करवाने के लिए करीब 9 साल पहले कोर्ट में मामला दायर किया गया था।लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट के आदेश पर थाना असमोली पुलिस की मौजूदगी में आज कार्रवाई हुई, शिकायतकर्ता का कहना है की,प्रार्थी गाटा सं० 1223 क्षेत्रफल 0.230 है० स्थित,ग्राम मदाला फतेहपुर तहसील जिला सम्भल प्रार्थी ताहिर हुसैन 1/3 भाग का मालिक है, परंतु सहखातेदार फिरोज अनवर पुत्र अवरार हुसैन निवासी ग्राम मदाला फतेहपुर प्रार्थी को काश्त नहीं करने देते थे जान से मारने की धमकी देते थे का लगाया आरोप। शिकायतकर्ता ने कहा कि लंबे समय से चल रहे विवाद में घिरी जमीनों को योगी सरकार और सम्भल प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराने की बहुत अच्छी पहल की है। इस पहल से हर एक पीड़ित को न्याय मिलेगा। शिकायतकर्ता ने योगी सरकार और सम्भल प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!