संभल
Trending

सिरसी रेलवे क्रॉसिंग पर मौत के गड्ढे – रोज हो रहे हादसे, जिम्मेदार मौन! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

संभल जिला के थाना हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद रोड पर सिरसी रेलवे क्रॉसिंग की दोनों साइड में इतने खतरनाक गड्ढे बन गए हैं कि आए दिन हादसे हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी मोटरसाइकिल, कभी ट्रैक्टर, कभी ऑटो इन गड्ढों में फंसकर पलट जाता है और लोगों को गंभीर चोटें आती हैं। घायलों को सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ता है। मौके पर पुलिस भी पहुंचती है, लेकिन PWD और रेलवे विभाग को ये गड्ढे नहीं दिख रहे।सबसे बड़ी बात ये है कि इसी रास्ते से संभल के तहसीलदार, SDM, DM, कप्तान साहब समेत सभी आला अधिकारी 24 घंटे में 2 से 4 बार गुजरते हैं, जनप्रतिनिधि भी गुजरते हैं, लेकिन किसी को ये जानलेवा गड्ढे नहीं दिख रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में विकास के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं, लेकिन संभल के अधिकारियों की लापरवाही से उनकी छवि धूमिल हो रही है। जनता मांग कर रही है कि PWD और रेलवे विभाग तुरंत इन गड्ढों को भरे ताकि हादसे रुक सकें।

 

–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!