परचून की दुकान पर धड़ल्ले से बिक रही थी शराब,, पुलिस ने 178 पउआ बरामद कर दुकानदार को किया गिरफ्तार
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
दातागंज – हजरतपुर थाना क्षेत्र के चगासी गाव में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए परचून की दुकान की आड़ में अवैध शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 178 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अवैध शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस को सोमवार दोपहर सूचना मिली थी कि गांव चंगासी में एक परचून दुकानदार अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से आरोपी को संभलने का मौका नहीं मिला।
दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का कारोबार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने रमेश पुत्र मुंशी सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 178 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से अपनी परचून की दुकान की आड़ में शराब की अवैध बिक्री कर रहा था, जिससे वह अतिरिक्त मुनाफा कमा रहा था।
ग्रामीणों ने पहले भी जताई थी शिकायत

