संभल
Trending

रजपुरा पुल के पास अज्ञात व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर घायल

 

संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र में रजपुरा पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रजपुरा में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

घायल व्यक्ति की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। यदि कोई व्यक्ति इस घायल को पहचानता हो या उसके परिजनों के बारे में जानकारी रखता हो, तो कृपया तत्काल रजपुरा थाना पुलिस या सीएचसी रजपुरा से संपर्क करें, ताकि समय रहते परिजनों को सूचना दी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!