वजीरगंज (बदायूं)
Trending

वजीरगंज : धूमधाम से निकली 18वीं श्री गणेश शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

वजीरगंज से प्रदीप पाल की रिपोर्ट

वजीरगंज। धूमधाम से निकली 18वीं श्री गणेश शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत श्री गणेश सेवा समिति वजीरगंज के तत्वावधान में सोमवार को 18वीं श्री गणेश शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। श्री भोलानाथ धाम वजीरगंज में श्री गणेश मंदिर निर्माण कार्य के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शाम चार बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।

सदर विधायक बदायूं एवं पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार महेश चंद्र गुप्ता ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती कर हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए छोटी बाजार, सर्राफ बाजार और होली चौक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए। विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं। नगरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम में संरक्षक हरिनिवास वार्ष्णेय ठेकेदार, रामौतार वार्ष्णेय ‘बिल्लू’, मुकेश वार्ष्णेय ‘डेयरी’, नरेश चंद्र कन्फेक्शनरी, भोजन व्यवस्था में पंकज पाराशरी (पस्तोर), विशेष सहयोगी दीपेश वार्ष्णेय सर्राफ, राकेश वार्ष्णेय, विभोर वार्ष्णेय ‘सेवक ’, नारायण कोल्ड स्टोरेज, सचिन वार्ष्णेय ‘लामर’, दीपक वार्ष्णेय ‘कल्लू बस’, गौरव वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष गोपाल चाष्र्णेय (जनरल स्टोर), महामंत्री अमरीश वार्ष्णेय ‘छुटकू’, कोषाध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय ‘रसगुल्ला’, व्यवस्थापक अंकित वार्ष्णेय, हिमांश वार्ष्णेय (आरामशीन), राकेश वार्ष्णेय (भंडारी), कन्हैया वार्ष्णेय तथा शोभायात्रा व्यवस्थापक उमेश चंद्र ‘डम्बर’, सौरभ वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, श्याम मोहन वार्ष्णेय, लवलेश वार्ष्णेय, पुष्कर वार्ष्णेय, प्रशांत वार्ष्णेय, सन्नी मिनोचा, नन्नेलाल (89), विवेक वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय (गैस), टीकाराम शू स्टोर, गौरव वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय (निक्की सभासद), प्रभात वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा। समिति की ओर से राहुल वार्ष्णेय ‘नेता जी’ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!