शाक्य समाज ने सम्राट अशोक व बुद्ध के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण को दी नई दिशा: विधायक हरीश शाक्य व राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
संवाददाता हुकुम सिंह
दातागंज (बदायूँ) स्थित सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोरेज में आयोजित शाक्य समाज की ‘सामाजिक समरसता संगोष्ठी’ में मुख्य अतिथि बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने शिरकत की, जहाँ जनसमुदाय द्वारा दोनों जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए दोनों विधायकों ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक और महात्मा बुद्ध के शांति, करुणा और जनकल्याणकारी आदर्शों को आत्मसात कर शाक्य समाज ने सदैव देश के विकास, शौर्य और सामाजिक सुधार में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है; मौजूदा सरकार भी बिना भेदभाव हर वर्ग के सम्मान, अधिकार और समग्र विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कुंवर अतेंद्र विक्रम सिंह (अंकित भैया), कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधान देवेन्द्र सिंह शाक्य, मंच संचालक तेजपाल सागर, सत्यवीर मौर्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रधान, पूर्व जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

