संभल
Trending

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गम्भीर घायल की मौत हो गई! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

गवां (सम्भल) गवाॅं हसनपुर रोड पर आज लगभग 03 बजे दोपहर ग्राम सिरसा के पास वाइक और अज्ञात वाहन में टक्कर हो गई थी टक्कर मारकर अज्ञात वाहन फरार हो गया।रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा के नजदीक गवाॅं हसनपुर रोड राजपाल पुत्र प्रेम पाल राणा निवासी ग्राम मुवारिजपुर थाना आदमपुर जिला अमरोहा अपनी बाइक से गवाॅं से अपने गाँव मुवारिजपुर जा रहा था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर फरार हो गया।सूचना पर हरिबाबा बांध पुलिस चौकी इंचार्ज पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गये और गम्भीर घायल को108 एम्बूलेंस से रजपुरा सी एच सी में भर्ती करा दिया।डाक्टरों ने गम्भीर हालत देखते हुए जिलाचिकिसालय रेपर कर दिया। वहाँ घायल राजपाल आयु 23 वर्ष पुत्र प्रेमपाल राणा की मौत हो गई।मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।रजपुरा थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।खबर लिखे जाने तक लाश को पुलिस पीएम को भेजने की तैयारी कर रही थी।

 

(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!