बबराला /सम्भल
Trending
भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) ने गुन्नौर तहसील पर किसान महापंचायत का हुआ आयोजन
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट
बबराला गुन्नौर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महापंचायत आयोजित की गई।
महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुजर ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान खाद की समस्या, गन्ने का उचित मूल्य, बिजली के बिल, राशन कार्ड सहित किसानों एवं आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर गुन्नौर के उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने वालों में रजत यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष श्रीपाल सिंह, नरेश पाल,रामबाबू,नितेश पंडित, सोनू बैनीबाल, हितेश यादव,वीरपाल सिंह,शेखर,अजय,गौरव पाल,सौरभ, सुमित आदि शामिल रहे।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट




