गुन्नौर (संभल)
Trending
सम्भल : लगातार तेज हवा के साथ हो रही वर्षा से हुए फसल के नुकसान का मुआवजा मिले!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट
गुन्नौर (सम्भल) गुन्नौर तहसील क्षेत्र में लगातार हुई वर्षा एवं तेज़ हवा चलने से किसानों की फसल वरबाद हो गई है गुन्नौर तहसील में ही नहीं पूरे प्रदेश में बनी लोगों के लिए आफत धान, बाजरा की फसल हुई तहस – नहस गन्ने की फसल को भी नुकसान हुआ है गन्ना की फसल भी गिर गई।अन्नदाता की मेहनत पर फिरा पानी। किसानों ने प्रदेश सरकार से मांग करी है कि अधिकारी फसल के हुए नुकसान का आकलन करें और किसानों की फसल का हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा दें। ब्लॉक जुनावई, ब्लॉक गुन्नौर, ब्लॉक रजपुरा क्षेत्र तथा नगर पंचायत बबराला, नगर पंचायत गुन्नौर एवं नगर पंचायत गवाॅं क्षेत्र के किसानों की फसल का हुआ नुकसान का भी सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा मिले।

