गुन्नौर (संभल)
Trending

सम्भल : गुन्नौर पुलिस का बड़ा खुलासा, 10 लाख की कीमत के 42 चोरी के मोबाइल बरामद! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

 

 

 

सम्भल जिला के गुन्नौर थाना पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के तीन शातिर मोबाइल चोर गिरोह के सदस्य पकड़े जेल भेजे। आज पुलिस अधीक्षक विकास चन्द त्रिपाठी ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह के लोग झारखंड-बिहार से लाते थे बच्चे, प्रति मोबाइल देते थे 300 से 500 रुपये। गुन्नौर थाना पुलिस ने एक अन्तर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि 1 बाल अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के कुल 42 एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक चोरी का आधार कार्ड बरामद किया है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत गुन्नौर पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बबराला रोड पर बंद पड़े जीतू सर्विस स्टेशन के पास से सुबह करीब 6:30 बजे इन आरोपियों को दबोचा।पुलिस पूछताछ में गिरोह का हैरान कर देने वाला मोड्स तरीका सामने आया है। यह आरोपी बिहार और झारखंड से छोटे बच्चों को अपने साथ लाते थे और उन्हें अलीगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में किराये के मकान में रखते थे। यह शातिर अपराधी मासूम बच्चों को प्रति मोबाइल 300 से 500 रुपये का लालच देकर सम्भल, हाथरस, कासगंज और एटा के भीड़भाड़ वाले बाजारों से मोबाइल चोरी करवाते थे। इसके बाद चोरी के इन मोबाइलों को दिल्ली के फुटपाथ पर लगने वाले बाजारों में बेचकर मुनाफा कमाते थे।

पकड़े गए आरोपी:….

दिनेश कुमार महतो (उम्र 34 वर्ष)निवासी साहेबगंज, झारखंड

सुरंजन कुमार शाह (उम्र 22 वर्ष) – निवासी साहेबगंज, झारखंड

करन कुमार (उम्र 19 वर्ष) – निवासी साहेबगंज, झारखंड,1 बाल अपचारी (पुलिस अभिरक्षा में)

बरामदगी का ब्योरा

कुल मोबाइल 42 एंड्रॉइड फोन (अनुमानित मूल्य: ₹10 लाख),वीवो: 09,ओप्पो: 07,सैमसंग: 07,रियलमी: 04,मोटोरोला: 04,रेडमी: 04,वनप्लस: 03,टेक्नो, लावा, आईटेल, पोको: 01-01 मोबाइल,अन्य 01 चोरी किया गया आधार कार्ड बरामद हुआ।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व गुन्नौर थानाध्यक्ष संजय कुमार कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!