सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का द्वितीय एक दिवसीय शिविर संपन्न
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
बिसौली-सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आज द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान NSS के स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर और खेल मैदान में साफ-सफाई कर श्रमदान किया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
यह संपूर्ण कार्यक्रम, कार्यक्रम अधिकारी अनमोल उपाध्याय के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि “राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना पैदा करती है। ऐसे शिविरों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है।
शिविर में महक,रिया पाठक,नंदनी सिंह,पल्लवी आदि स्वयं सेवक सेविकाएं उपस्थित रहे।शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी अनमोल उपाध्याय ने किया।
