बिसौली
Trending

बिसौली के सर्वा गांव में खाना खाने से बच्चों समेत 15 लोग बीमार, खाद्य सुरक्षा विभाग ने तेल के लिए सैंपल

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा में बेटी की विदाई के लिये परोसे गए भोजन को खाने के बाद बच्चों समेत करीब 15 लोगों की तबीयत बिगड़ गई सभी 15 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी प्रभावित लोगों को उपचार के लिए बिसौली नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पीड़ित दानवीर ने रविवार को बताया कि बेटी की विदाई के लिए बनाए गए भोजन को खाने के कुछ समय बाद लोगों को दस्त, पेट दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें होने लगीं। देखते ही देखते छोटे बच्चों समेत लगभग 15 लोग बीमार पड़ गए, जिससे समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद सभी बीमार लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दानवीर का आरोप है कि भोजन तैयार करने में इस्तेमाल किया गया खाद्य तेल खराब था। दानबीर ने बताया यह तेल बिसौली नगर में आहूजा भवन के सामने स्थित एक दुकान से खरीदा गया था। इसी तेल का उपयोग भोजन बनाने में किया गया, जिसके सेवन के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर संबंधित दुकानदार ने पहले उन्हें धमकाया, लेकिन बाद में अपनी गलती स्वीकार करते हुए बीमार लोगों के इलाज का खर्च उठाने की बात कही। घटना की सूचना मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संबंधित दुकान पर पहुंचकर जांच की और खाद्य तेल के नमूने एकत्र किए। फूड इंस्पेक्टर ने रविवार करीब 3 बजे बताया कि तेल के सैंपल प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!