बबराला /सम्भल
Trending

बाघऊ में अंडरपास का निर्माण जारी,मार्ग बाधित  दो दिन बंद रहेगा बबराला-अनूपशहर मार्ग

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बाघऊ में अंडरपास का निर्माण जारी,मार्ग बाधित

 

दो दिन बंद रहेगा बबराला-अनूपशहर मार्ग

बबराला नगर से सटे गांव बाघऊ में रेलवे फाटक अंडरपास बनानें का काम तेजी से जारी है। फाटक संख्या 58 बी पर 25 और 26 नवंबर को वाहनों का आवागमन बबराला-अनूपशहर मार्ग पर बाधित रहेगा।

वरिष्ठ खंड अभियंता रेल प्रभारी राजघाट नरौरा ने एसडीएम, सीओ और बबराला थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर कहा है कि 25 नवंबर को सुबह छह बजे से 26 नवंबर की शाम सात बजे तक सड़क यातायात को डायवर्ट करने एवं रोकने की व्यवस्था की जाए। समुचित पुलिस की व्यवस्था करने की मांग भी की। वैकल्पिक मार्ग फाटक संख्या 56 ए टीसीएल रोड रहेगा। बता दें किं रविवार को बबराला के पास गांव बाघऊ पर बरेली-अलीगढ़ रेलवे ट्रैक के नीचे शील्ड फ्रेम बाक्स लगा दिए गए। रेलवे की तकनीकी टीम ने वाक्स पुशिंग तकनीक से काम शुरू किया है। अंडरपास पर 26 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा रास्ता बनेगा। इसके बनने के बाद वाहन रेलवे ट्रैक के नीचे से आसानी से गुजर सकेंगे। थानाध्यक्ष बबराला लवनीश चौधरी ने बताया कि 25 और 26 नवंबर को बबराला अनूपशहर मार्ग पर यातायात पूर्णतया बंद रहेगा।जिससे लोगों को काफी घूमकर जाना पड़ेगा।बबराला से अनूपशहर होकर दिल्ली जाने वाले वाहन भी यहां से नहीं गुजर सकेंगे।

अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!