बिसौली
Trending

बहन की सहेली की भाई ने लूटी आवरु, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 

बिसौली /दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट

बिसौली । कोतवाली बिसौली क्षेत्र के एक गांव में संभल जिले की एक युवती की ननिहाल में आवरु लूटी । युवती की तहरीर पर बिसौली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी । क्षेत्र के एक सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी की ग्राम पंचायत में संभल जिले की रहने वाली युवती अपनी ननिहाल में मेहमाननवाजी के लिए आई । इसी बीच युवती की एक पडोसी युवती से दोस्ती हो गई। दोस्तो बढ़ने पर युवती अपनी सहेली को घर बुलाकर ले गई लेकिन युवती पर उसके भाई ने बुरी नजर रखना शुरू कर दिया और उसको अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसकी आवरु लूट ली । मामला दोनों परिवारों तक पहुंचा और युवती शादी करने के लिए युवक के घर अपने परिजनों के साथ पहुंच गई और युवक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया । युवती के मुताबिक युवक और उसके परिजनों ने जान-माल की खुली धमकी देकर लौटा दिया । युवती ने इस मामले में युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ बिसौली थाने में तहरीर दी । पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी । युवती ने युवक पर उसकी इज्जत लूटने समेत गम्भीर आरोप लगाए हैं । इस मामले में एस एस आई अजय कुमार शर्मा बिसौली से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि युवती की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा उधर युवती से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो बह आत्म हत्या कर अपनी जिंदगी समाप्त कर लेगी । पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुट गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!