बिसौली
Trending

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो महिलाओं समेत चार घायल

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बिसौली – सोमवार शाम बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मुसिया नगला और दौलतपुर गांव के बीच दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दौलतपुर निवासी छोटेलाल पुत्र अनोखे लाल अपनी बाइक से दबतोरी से गांव लौट रहे थे। रास्ते में सफाई कर्मी सविता ने उनसे लिफ्ट ले ली। इसी दौरान सामने से गांव अजमेर, थाना सिरौली, जनपद बरेली निवासी मिस्लेयार अपनी आस्ताना बी को दबतोरी दवा दिलाने आ रहे थे तभी मुसिया नगला और दौलतपुर गांव के बीच दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छोटेलाल, सविता, मिस्लेयार और उनकी पत्नी आस्ताना बी घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिसौली भिजवाया जहाँ घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!