बदायूँ।बस स्टैंड नहीं होने की वजह से सवारी वाहन मुख्य सड़क पर ही खड़ा किए जाते हैं। जिससे सड़क पर रोजाना जाम स्थित बनी रहती है।कस्बा से उरेंना मार्ग पर आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कस्बा सैदपुर के मैन स्टैण्ड गेट पर ई- रिक्शा एवं ठेलों वालों का रोजाना जमावड़ा लगा रहता है। जिससे कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एम्बुलेंस को लाने ले जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है सड़क के दोनों और फुटपाथ पर दुकानदार सामान और बोर्ड खडा कर देते है जिससे सड़क सकरी होने की बजह से बहनों एवं राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत के अनदेखी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां की वजह से बेस और अन्य छोटे-छोटे सवारी वाहन मुख्य सड़क पर ही खड़ा होते हैं सवारी गाड़ी वाले करें भी तो क्या करें क्योंकि कोई उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से मुख्य सड़क पर वाहन खड़ा करना उनकी मजबूरी है।वाहनों के खड़ा होने से आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी तो होती है साथ ही आए दिन दुर्घटना भी होती रहती है। पुलिस प्रशासन की उपस्थिति भी नदारत रहती है। जाम की समस्या से पदाधिकारी को कई बार अवगत भी कराया जा चुका है, लेकिन इस दिशा में लोगों को ठोस पहल का इंतजार अभी भी है।
Related Articles
Check Also
Close





