एटा
तीन बच्चों की माँ को इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, मौक़ा देख फ़रार।

एटा
अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 बच्चों की मां को इंस्टाग्राम चलाते चलाते बदायूं के एक युवक से दोस्ती हो गई। धीरेधीरे दोस्ती ने ऐसा रंग बदला कि प्रेम हो गया। अंत में वह प्रेमी संग फरार हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला को बरामद कर कोर्ट में पेश किया। महिला ने एसडीएम से कहा- मुझे अब किसी हाल में पति के साथ नहीं रहना। मेरा प्रेमी ही मेरा सब कुछ है। साथ ही पति पर शराब के नशे में मारपीट का भी आरोप लगाया।महिला के मुंह से इतना सुनते ही उसके चारो बच्चे और ससुर रोने लगे। ससुर ने कहा बहू की मोबाइल पर दोस्ती हो गई। मगर उसने ये नहीं सोचा कि बिना मां के मेरे पोता-पोती कैसे रहेंगे? मेरा तो पूरा परिवार टूट गया।