बदायूं
*केंपस प्लेसमेंट में हुआ 65 अभ्यार्थियो का महिंद्रा कंपनी में हुआ चयन*

बदायूँ। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड हरिद्वार कंपनी द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर में केंपस प्लेसमेंट किया गया। जिसमें महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि हिमांशु भट्ट ने कंपनी के वारे में बिस्तार से जानकारी प्रदान की। इस प्लेसमेंट में 95 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया।जिसमें से इंटरव्यू के बाद 65 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। इस प्लेसमेंट में अभ्यर्थियों का ट्रेनिंग ऑपरेटर के पद पर चयन किया गया चयनित अभ्यर्थियों को 12500 रुपए प्रतिमाह वेतन देय होगा। जिसमें प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इस चयन में सचिन कुमार सिंह, अनुदेशक , अजीत कुमार वर्मा, अनुदेशक, अजय सैनी, शिक्षिक्षु का विशेष सहयोग रहा।




