यूपी
पूर्व इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा के ठिकानों पर विजिलेंस टीम की छापेमारी ,दर्जनों बैंक खाते करोड़ों की संपत्ति।
उत्तर प्रदेश
भ्रष्टाचार निवारण के अंतर्गत आय से अधिक संपत्ति के मामले में CBCID के पूर्व इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा के सहारनपुर में ठिकानों पर विजिलेंस टीम ने छापेमारी की है जिसमे 10 करोड़ रुपए का फार्म हाउस, 23 जमीनों के बैनामे, 2 लग्जरी गाड़ियां, 3 मकान, 12 बैंक खाते पाए गए है FIR दर्ज़ ,करोड़ों की दौलत देख अफ़सर हैरत में रह गये है !! जांच के दौरान अभी तक 14 करोड़ 83 लाख की सप्पति का पता चल चुका है अभी और भी दौलत मिलने की संभावना है। उक्त इंस्पेक्टर बदायूं के उसहैत थाने का भी चार्ज संभाल चुका है।





