लखनऊ
पत्रकार पर हमला घर से बुला कार में बिठा जमकर की मारपीट।
लखनऊ में एक और पत्रकार पर हमला होने की सूचना प्राप्त हुई है। आलम बाग इलाके में सुदर्शन न्यूज़ के वरिष्ठ कैमरामैन सुशील अवस्थी राजन पर जानलेवा हमला हुआ उन्हें कल 11: 00 बजे रात में घर से बुलाकर कार में बिठा के घर से कुछ दूर ही पांच लोगों ने बहुत बुरी तरह से अधमरा करके छोड़ दिया। अवस्थी का इलाज अभी लोक बंधु हॉस्पिटल में चल रहा है। इदरीसी परवाज़ पत्रकार पर हुई इस घटना की घोर निंदा करता है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अपराधियों को गिरफ़्तार करने की मांग करता है।




