भारतीय किसान यूनियन टिकैत केंद्र बंद होने से खफा
बदायूं। 12 दिसंबर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना बाजारा केंद्र बंद होने से खफा केंद्र शुरू करने के लिए अपना बाजारा खुद ट्रैक्टर चलाकर डीएम कार्यालय पहुंचे प्रशासन में हड़कंप सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल ने मोर्चा संभाला सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रैक्टर ट्राली को किसान नेताओं को मना कर मालवीय आवास गृह में खड़ा कराया तब कहीं जाकर प्रशासन को चैन आया
उल्लेखनीय रहे विगत कई दिनों से शासन की विपरीत समय से पहले जिले भर के बाजारा सरकारी खरीद बंद कर दी गई थी इससे नाराज होकर मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व मंडल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने संयुक्त बयान दिया खरीद शुरू नहीं की गई तो फिर वह स्वयं का बाजारा जिला विपणन खाद रसद अधिकारी के कार्यालय में भर देंगे
निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज सुबह 11:00 बजे ट्रैक्टर ट्राली में 31 कुंतल 80किलो बाजारा जैसे ही डीएम कार्यालय पहुंचा प्रशासन में हड़कंप बच गया सैकड़ो की संख्या में माइक से नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें मनाया और जिला खाद रसद विपणन अधिकारी को भी मालवीय आवास बुलाया गया मामला तूल पकड़ गया बाजार की तौल केंद्र ही शुरू कर दिया गया है अगर बाजारा नहीं तोला गया तो फिर जिला रसद विपिन अधिकारी के यहां भर देंगे यह जेल भरो शुरू कर देंगे
सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल ने किसान नेताओं को समझाया तथा जिले में खरीद करने के लिए पत्र मंडल आयुक्त के लिए भेजा गया है जो जिला अधिकारी बदायूं के माध्यम से गया हुआ है लक्ष्य की और मांग की गई है जैसे ही लक्ष्य प्राप्ति होगी सरकारी बाजारा खरीद शुरू कर दी जाएगी
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना का 31 कुंतल 80 किलो बाजारा की तौल कर दी गई तब कहीं मामला शांत हुआ
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा टिकैत कामूल मंत्र आंदोलन है जो लोग आंदोलन करने से जेल जाने से डरते हैं उनकी लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती
उन्होंने कहा खुद निकलना होगा आज मैंने पूरे जिले से अपील की थी जिनका बाजारा नहीं पडाहै अपना बाजारा ट्रैक्टरों में भरकर लाए बाजरा खरीद केंद्र आज ही शुरू कर दिए जाएंगे परंतु कोई भी किसान हिम्मत नहीं जुटा पाया मुझे अपना स्वयं का बाजरा लाना पड़ा है
आज की यह जीत किसान समाज की है आंदोलन ही आपका शोषण से मुक्ति दिला सकताहै इसलिए ज्यादा संख्या में आकर आंदोलन को मजबूती प्रदान करें ज्ञापन देने वाले कभी भी आंदोलनकारी नहीं हो सकते यह लड़ाई सिर्फ जेल से और आंदोलन से ही मजबूत होगी यूरिया संकट पर भी गरजे मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह उन्होंने कहा यूरिया की कालाबाजारी प्रशासन रोके बरना बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिला मुख्यालय पर किसानों को प्राइवेट दुकानों पर कई चीजें लगाकर ₹400 तक कट्टा बेच रहे हैं।
आज आंदोलन में जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ब्लॉक सलारपुरअध्यक्ष पप्पू सैफी, ओमपाल राजपूत, उदयवीर सिंह राजपूत, शंकरलाल राजपूत, रमेश फौजी, विश्राम सिंह, कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, पूरन पाली, नेत्रपाल कुशवाहा, पीतांबर कुशवाह , साबिर हुसैन, बृजपाल प्रजापति, सूरज पाल राजपूत, उमाशंकर सागर, उझानी नगर अध्यक्ष चंद्र मोहन वर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।





