पहले गांधी की हत्या हुई, आज उनके विचारों और योगदान को सार्वजनिक स्मृति से हटाने की कोशिश की जा रही है: ओमकार सिंह*

बदायूँ : आज दिनाँक 17 दिसम्बर 2025 को पूर्व में तय कार्यक्रम अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आव्हान पर एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार आज पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर के नेतृत्व में जिला शहर कांग्रेस द्वार महात्मा गांधी जी के नाम और विचारों को बचाने हेतु धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायीक राजेश कुमार को सौंपा ,इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा यह सिर्फ़ मनरेगा का नाम बदलने का सवाल नहीं है। यह उस नफ़रत और असहजता का सवाल है, जो आरएसएस बीजेपी की राजनीति को महात्मा गांधी और कांग्रेस की विरासत से है। उन्होंने कहा जिस विचारधारा ने कभी गांधी को अपना नहीं माना, वही आज योजनाओं से उनका नाम मिटाने में जुटी है। पहले गांधी की हत्या हुई, आज उनके विचारों और योगदान को सार्वजनिक स्मृति से हटाने की कोशिश की जा रही है। मनरेगा पर हमला उसी राजनीति की अगली कड़ी है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ने कहा भाजपा द्वारा मनरेगा पर हमला सिर्फ़ नाम तक सीमित नहीं है। मनरेगा की आत्मा को भी धीरे-धीरे मार दिया गया है केंद्र और राज्य के बीच खर्च का अनुपात बदलकर, पूरी योजना का बोझ राज्यों पर डाल दिया गया। केंद्र ने अपनी ज़िम्मेदारी कम की और राज्यों के हाथ बांध दिए। नतीजा यह हुआ कि कई जगह काम बंद हुए, मज़दूरी में देरी हुई और गरीब मज़दूर हताशा में धकेल दिए गए। जिनके लिए यह योजना बनी थी, वही सबसे ज़्यादा परेशान हैं। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर में कहा मनरेगा कोई साधारण योजना नहीं है। यह कांग्रेस की वह सोच है, जिसने भूखे हाथों को काम दिया और सम्मान के साथ रोज़गार को अधिकार बनाया। लेकिन आरएसएस बीजेपी को रोज़गार से नहीं, उस सोच से समस्या है जो गरीब को सवाल पूछने का हक़ देती है और सरकार को जवाबदेह बनाती है। इसलिए कभी बजट काटा जाता है, कभी भुगतान रोका जाता है और कभी नाम बदलने की चाल चली जाती है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड उपाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा नाम बदलने से सच्चाई नहीं बदलती। संरचना को कमजोर करके गरीबों का हक छीना जा रहा है। गांधी को मिटाने की कोशिश दरअसल गरीब भारत को चुप कराने की कोशिश है इस अवसर पर जिला महासचिव इगलास हुसैन, शहर उपाध्यक्ष रफत अली खान ने सयुक्त रूप से कहा हम साफ़ कहते हैं, गांधी की विरासत पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मनरेगा को कमजोर करना गरीबों के खिलाफ़ साजिश है। इस अवसर पर मुख्यरूप से शहर उपाध्यक्ष हरीश कश्यप, शहर कांग्रेस सचिव आसमां वी , शहर महासचिव शमीम अख्तर, शहर महासचिव योगेंद्र शर्मा, शहर उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, प्रवीण कुमार, रईस आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।




