
बदायूं। थाना जरीफनगर क्षेत्र के कस्बा दहगवां स्थित माहेश्वरी हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान जच्चा और नवजात शिशु दोनों की मौत। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर के लापरवाही से जच्चा बच्चा दोनों की मौत हुई है। समय पर डॉक्टर के द्वारा इलाज न करने के करण ऐसा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है और उसका कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



