बदायूं
Trending

पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में साइबर क्राइम जागरूकता अभियान

बदायूं

आज पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज बदायूं में सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस को साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के रूप में मनाया गया कार्यक्रम अधिकारी कुमारी किरण वाला ने स्वयं सेविकाओं को पहले साइबर क्राइम के बारे में समझाया फिर स्वयंसेविकाओं ने ग्राम में घर-घर जाकर जन-जन को जागरूक किया स्वयंसेविकाओं ने कहा कि साइबर क्राइम क्या है कैसे होता है इससे हम कैसे सावधान रहें तथा अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस को फोन करें कही से भी आए लिंक को क्लिक न करें स्वयं सेविकाओं ने ए आई के बारे में बताते हुए उसके लिए भी जागरूक किया इस अवसर पर अतिथि के रूप में छात्रों के बीच श्रीमती सीमा यादव जो कि जिला संगठन कमिश्नर गाइड काउंसलर पुलिस परिवार परामर्श केंद्र मैडम ने छात्राओं को जानकारी देते हुए यह भी बताया कि ए आई इतना स्मार्ट है कि आपकी एक भी पिक्चर मिल जाए तो वह आपकी मूवी बनाकर वायरल कर सकता है और आपकी आवाज बनाकर आपके परिजनों को परेशान व ठग सकता है साथ ही साथ आपको किसी क्राइम के साथ जोड़ सकता है इसी के साथ उन्होंने बच्चों को शुभ आशीर्वाद के साथ अपनी बाणी को विराम दिया इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अमिता आलोक जी ने अतिथि को धन्यवाद दिया और छात्राओं को ऐसे ही कार्यरत रहने के लिए प्रेरित किया और मंगल भविष्य का आशीर्वाद दिया विद्यालय की हिंदी प्रवक्ता श्रीमती नीलम आर्य ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया साथ ही साथ श्रीमती पूनम यादव व मीना का विशेष सहयोग रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!