बदायूंबिसौली
Trending

युवक ने गृह क्लेश चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

 

प्राप्त जानकारी अनुसार हम आपको बता दें कि बिसौली नगर में ब्रह्म कुंज आश्रम के समीप स्थित साईं बिहार कॉलोनी में किराए पर रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक चमन पुत्र कृष्ण कुमार मिठामई गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि युवक घरेलू (गृह) क्लेश से परेशान था। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना पर बिसौली कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!