
बिसौली
इस समय शादियों व त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। नगर के बाज़ार में रौनक बढ़ने लगी है। लोग कपड़ा चूड़ी चप्पल सोना चांदी खरीदने निकल पड़े हैं। लेकिन अगर आप किसी भी इलाके में बच्चों और महिलाओं के साथ खरीदारी को निकले हैं तो सावधानी बरतिये वरना किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। नगर के जितने भी व्यस्त इलाके हैं जहाँ हर समय ई रिक्शा दोपहिया वाहन पैदल वालों का रेला रहता है वहीं इन व्यस्त मार्गों के किनारे सड़कों के दोनों और लगभग हर तिराहे चौराहे पर खोलते तेल की कड़ाहियों में नाचती हुईं आफत दिखाई देगी जो किसी भी समय अनहोनी घटना का कारण बन सकती है। जिम्मेदारों को इस पर बिना किसी घटना घटित हुए ही ध्यान देना चाहिये। आप नगर के किसी भी तिराहे चौराहे पर देखें इस तरह की कड़ाहियाँ व्यस्त और संकरी बाज़ार की हर गली में दिखाई देंगी।



