
उत्तर प्रदेश
मंत्री ए के शर्मा ने x के माध्यम से बताया है कि विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये वर्तमान में चल रही ‘बिजली बिल राहत योजना’ के दूसरे चरण को 5 दिन बढ़ाया गया है।
दूसरे चरण में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने लाभ लिया इसके दृष्टिगत दूसरा चरण जो कल खत्म हो रहा था, अब 05 फरवरी, 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अभयदान स्वरूप ‘बिजली बिल राहत योजना’ का अब तक 42 लाख लोगों ने लाभ ले लिया। और 4307 करोड़ रुपये से ज़्यादा राजस्व ऊर्जा विभाग को प्राप्त हुआ।
अब बिलंब ना करें,
‘जल्दी आयें, ज़्यादा लाभ पाएँ…




