
दातागंज
पापड़ ब्रह्मदेव स्थान पर चल रहा पांच दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आज 5:00 बजे संपूर्ण हुआ महायज्ञ श्रीमद् भागवत कथा के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ यह भंडारा 5:00 बजे से प्रारंभ होकर लगभग 10 11:00 बजे रात्रि तक समाप्त होगा यह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन गुरु श्री श्री 1008 मदुसूधनाचार्य जी महाराज दियुचरी वाले के सनिग्ध में हो रहा है इस महायज्ञ में सहयोगी महंत परमात्मा दास जी महाराज तथा स्वदेश मिश्रा रंजीत कुमार सिंह विशाल सिंह धर्मेंद्र सिंह प्रभात सिंह डहरपुर वाले सुशील कुमार गुप्ता एवं आसपास से आए हुए भक्तों ने पूर्ण मन योग से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में सहभाग किया यहीं पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत का भी आज समापन बड़ी धूमधाम से हुआ समापन के दौरान शास्त्री राजेंद्र जी ने श्रोताओं को गोवर्धन पूजा के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन किया जिसे सुनकर श्रद्धालुओं के हृदय में पूजा अर्चना के भाव जागृत हुई शास्त्री जी के प्रवचनों को सुनकर सभी भक्ति भाव विभोर हो गए भंडारे में आसपास एवं दूर दराज से आए हुए श्रद्धालुओं ने प्राचीन देवस्थान पर प्रसाद ग्रहण किया
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट




