नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 7 दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 7 दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 7 दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप्रज्ज्वलित के ईश वंदना के साथ किया गया ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार व डी आर पी सुरेन्द्र सिंह विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी दे रहे हैं ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड उझानी , वजीरगंज , कादरचौक , समरेर व जगत समेत पांच विकास खंड क्षेत्रों से लगभग 52 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां प्रतिभाग ले रही हैं ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 फरवरी 2026 से 8 फरवरी 2026 तक अनवरत रूप से चलाया जा रहा है
यह जानकारी मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह




