बदायूंबिसौली
Trending

सड़क हादसे में घायल इंस्पेक्टर की उपचार के दौरान हुई मौत,, बिसौली कोतवाल ने पुलिस स्टाफ के साथ नम आंखों से दी अंतिम विदाई

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मेथरा निवासी पुलिस इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में हुई थी मौत, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

हम आपको बता दें कि बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मेथरा गांव के रहने वाले पुलिस विभाग में तैनात इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह जनपद संभल के बहजोई में तैनात थे और ड्यूटी के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भटपुरा गांव के पास अचानक सामने आई नीलगाय से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को सुबह 11 बजे में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस के जवानों ने सलामी दी और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार पुलिस अधिकारी बताते हुए उनके योगदान को याद किया।इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की असमय मृत्यु से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस विभाग ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!