आयज़ा खान को जन्मदिन के मौके पर लोगों ने दुआओं के साथ दी बधाइयां

बदायूं बेटियां आँगन की ज़ीनत होती हैं। अच्छी परवरिश ही बेटियों कभी रानी लक्ष्मीबाई कभी किरण बेड़ी कभी सुनीता विलियम कभी इंदिरा तो कभीमहादेवी वर्मा बनाती हैं। इसी कड़ी में आज आयजा खान पुत्री अरमान खान मानकपुर उझानी बदायूं के रहने वाले हैं आज इनके जन्मदिन के मौके पर अच्छे भविष्य की कामना करते हुए जीवन में खुशहाली आने के लिए लोगों ने काफी दुआएं की और कहा इसी तरह मुस्कान आपके चेहरे पर हमेशा रहे और क्यों ना दें दुआएं क्योंकि संतान में पिता से मोहब्बत करने वाली सबसे ज्यादा लड़की ही होती है जिसको मुस्लिम धर्म में अल्लाह की तरफ से पिता के लिए रहमत है और हिंदू धर्म में इसी लड़की को लक्ष्मी का रूप दिया जाता है, आपको बता दें चंद दिन के लिए पिता के पास उसकी बेटी किसी और की अमानत होती है शायद इसीलिए अपने पिता से मोहब्बत करने वाली सबसे ज्यादा बेटी होती है।




