बिसौली – शनिवार को जनपद बदायूं के कस्बा बिसौली में धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ सुंदर-सुंदर मनमोहक झांकियां के साथ बाल्मीकि जयंती शोभा यात्रा निकाली गई हम आपको बता दें कि बीते दिनों नगर में बाल्मीकि जयंती हर्षोल्लासपूर्वक धूमधाम से मनाई गई इसके उपलक्ष्य में आज शनिवार को नगर के दबतोरी मोड़ से बाल्मिक जयंती शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया जो की हाईवे से होते हुए बुध बाजार बीच का कुआं सराय मोहल्ला होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर जाकर संपन्न हुई शोभा यात्रा का नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प बरसाकर स्वागत किया वही शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से बिसौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह एवं भारी पुलिसबल मौजूद रहा भाई शोभा यात्राओं को देखने वालों की भारी भीड़ लगी रही ।
Check Also
Close




