
रिपोर्ट
हुकुम सिंह दातागंज
बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की जान गई। रामगंगा पुल पर अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रामगंगा पुल पर हुए सडक हादसे में पैदल जा रहे थे दोनों
यह हादसा दातागंज-बेला दाढ़ी मार्ग स्थित रामगंगा पुल पर हुआ। धर्मपाल और उनका बेटा विकास पैदल जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल ले जाते वक्त पिता ने तोड़ा दम
घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और धर्मपाल को दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें बरेली के निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बेटे की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी
हादसे में बेटे विकास की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम रोहरी के रहने वाले थे। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच की जा रही है




