दातागंज (बदायूं)
Trending

मिशन शक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

बदायूं

थाना मूसाझाग क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मौसमपुर एवं मनकापुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से 112 (पुलिस आपात सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) आदि शामिल हैं। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

इसके साथ ही महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मिशन शक्ति, महिला सुरक्षा अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस मौके पर मिशन शक्ति प्रभारी , का. ओमवीरसिंह महिला कांस्टेबल माहेश्वरी,एवं महिला कांस्टेबल मीसी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में ग्राम की काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना। ग्रामीण महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम उनके लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं।

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!