Uncategorized

बकाया मानदेय व ई पी एफ को लेकर समस्याग्रस्त रोजगार सेवक संघ ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया , ए डी ओ को ज्ञापन सौंपा 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर ( बदायूं ) – प्रांतीय आवाह्न पर सांकेतिक कलम बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी देते हुए क्षेत्रीय रोजगार सेवक संघ ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया व ए डी ओ को ज्ञापन सौंपा ।

जिसमें ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सिंह , उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष अतुल कुमार शर्मा , महामंत्री चंद्रकेश यादव , संरक्षक कुलदीप उपाध्याय व मीडिया प्रभारी परमवीर ने रोजगार सेवकों के बकाए मानदेय व ई पी एफ यू ए एन में जमा नहीं किए जाने के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया ।

इस दौरान संघ के संरक्षक कुलदीप उपाध्याय ने कहा कि 1 मई 2026 को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर माननीय मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन बदायूं जिला अधिकारी को सौंपा जाएगा ।

इस धरना प्रदर्शन में रूपाली वार्ष्णेय ,अतुल कुमार शर्मा , विनोद यादव , परमाल सिंह , रंजीत सिंह सहित भारी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!