बदायूं

दरिंदगी: बदायूं में कलयुगी पिता ने 5 महीने के मासूम को छत से फेंका, मौत

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली – जनपद बदायूं से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मलखानपुर गांव में एक सनकी पिता ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपने ही 5 महीने के मासूम बेटे को छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

​मामा की शादी में आई थी पत्नी
​जानकारी के अनुसार, मलखानपुर निवासी पूर्व प्रधान प्रमोद दिवाकर के बेटे सौरभ की रविवार को बारात जानी थी। इसी समारोह में शामिल होने के लिए उनकी बेटी कुमकुम अपने दो बच्चों, प्रशांत (5) और राघव (5 माह) के साथ 6 अप्रैल को मायके आई थी। कुमकुम का पति बॉबी, जो दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता है, 17 अप्रैल को शादी में शामिल होने ससुराल पहुँचा था।
​शराब के नशे में की हैवानियत
​परिजनों के मुताबिक, बॉबी शनिवार रात शराब के नशे में धुत होकर घर आया और पत्नी से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि उसने कुमकुम को डराने के लिए अपनी सास सुनीता की गोद से 5 महीने के मासूम राघव को छीन लिया। उसने धमकी दी कि अगर कुमकुम तुरंत उसके साथ घर नहीं चली, तो वह बच्चे को नीचे फेंक देगा। विरोध करने पर उसने बेरहमी से मासूम को छत से नीचे फेंक दिया।
​अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
​चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े और खून से लथपथ राघव को लेकर अस्पताल भागे। बच्चे को पहले चंदौसी और फिर हालत बिगड़ने पर मुरादाबाद रेफर किया गया, लेकिन रविवार तड़के करीब 4 बजे मासूम ने दम तोड़ दिया। जिस घर में मामा की शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब मातम पसरा है।
​आरोपी पिता पुलिस की गिरफ्त में
​वारदात के बाद परिजनों ने आरोपी बॉबी को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
​एसएचओ कमलेश मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!