बिसौली – शनिवार को मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाइवे पर गांव बसई के पास नीलगाय से टकराई बाइक, वाईक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल
हम आपको बता दें कि बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बसई गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया। जहां शनिवार को तेज रफ्तार बाइक अचानक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार रईस उल हसन पुत्र अब्दुल गनी निवासी अल्हापुर भिकन जनपद मुरादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल मुरादाबाद से बदायूं की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में नीलगाय सामने आ जाने से यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर आ पहुंचे।