
.
लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी से पुलिस विभाग में बड़ा एक्शन हुआ है। लखनऊ के गौतमपल्ली थाने के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री आवास इसी थाना क्षेत्र में पड़ता है। इस तेज़ रफ्तार कार्रवाई में इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह समेत सभी दारोगा और सिपाहियों को हटाया दिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री आवास से जुड़े इस थाने के पुलिसकर्मियों पर एक व्यक्ति को पकड़कर उससे 2.5 लाख रुपये वसूलने का गंभीर आरोप लगा था।
आरोप है कि दो कथित फ्रॉड आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने उन्हें रातभर थाने में टॉर्चर किया और सुबह पैसे लेकर छोड़ दिया। मामले की जांच पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसीपी हजरतगंज द्वारा की गई, जिसमें सीसीटीवी फुटेज से पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।
जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पूरे थाने के स्टाफ पर एक साथ कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और साफ संदेश दिया गया है कि भ्रष्टाचार और उत्पीड़न किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्रोत -TheTelecast



