आसफपुर (बदायूं)
Trending

संविलियन विद्यालय खेड़ादास में श्री साई संकीर्तन मंडल चंदौसी द्वारा पौधा वितरण

आसफपुर – संविलियन विद्यालय खेड़ादास में श्री साई संकीर्तन मंडल चंदौसी द्वारा पौधा वितरण किया गया। जिसमें आए हुए अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंडल की वरिष्ठ सदस्या द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया सभी के द्वारा बच्चों को आशीष वचन दिए गए तथा बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने और अच्छे से पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं श्रीमती डॉली वार्ष्णेय द्वारा बच्चों को नैतिक ज्ञान व व्यावहारिक ज्ञान के बारे में जानकारी दी गई ।ग्रुप के द्वारा पौधों का दान दिया गया तथा यह संदेश दिया गया की प्रकृति को हम जितना संरक्षित करते है उतना ही प्रकृति हमे देती है।।आए हुए अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया सभी का विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीलम वार्ष्णेय द्वारा आभार व धन्यवाद व्यक्त किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!