Uncategorizedबरेली
Trending

10.150 किलोग्राम अवैध डोडा छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार

बरेली, 2 अगस्त 2026। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भमोरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.150 किलोग्राम अवैध डोडा छिलका, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को थाना भमोरा पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मटिया मोड़–मसवानी मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल पुत्र सुरेश चंद्र निवासी ग्राम देवचरा, थाना भमोरा, जनपद बरेली (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना भमोरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15/60 सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किसानों से डोडा छिलका खरीदकर अधिक कीमत पर अन्य लोगों को बेचता था। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपियों और तस्करी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
इस कार्रवाई को थाना भमोरा पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जिसकी पुलिस विभाग द्वारा सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!