सावन मास के दूसरे सोमवार को भारी संख्या में शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक , पुलिस प्रशासन मुस्तैद

आसफपुर
आसफपुर – बीते सोमवार को क्षेत्र में सिद्धबाबा पुल वाले महाराज शिव मंदिर , रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित हनुमान मंदिर व दीक्षित आश्रम पर भारी संख्या में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया ।
इस अवसर पर मन्नू नगर , सीकरी , कोरेरा , पहाड़पुर , दबथरा , मोहकमपुर , हरदासपुर ,मानपुर , मलखानपुर आदि गांव से आए श्रद्धालुओं ने शिवालयों पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की ।
इस दौरान शिव भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए बिसौली पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुभाष चंद्र , चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान , उपनिरीक्षक जगवीर सिंह , हेड कांस्टेबल प्यारे खां , रामकुमार गिल , बीरेंद्र कुमार सिंह , जोगेंद्र सिंह , अर्जित बालियान , अमन ठाकुर , सागर चौधरी व महिला कांस्टेबल तनु , महिला पीआर डी प्रवेश कुमारी आदि मुस्तैद रहे
आसफपुर से दानवीर सिंह


