शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉo सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह , उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार गंगवार , प्रधान लिपिक सुमित पाठक व समस्त स्टाफ तथा कालेज के छात्र छात्राओं ने शिक्षक दिवस उत्साह पूर्वक मनाया ।
इस अवसर पर कालेज के शिक्षकों समेत छात्र – छात्राओं ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के कृतित्व व व्यक्तित्व पर संक्षिप्त प्रकाश डाला और उनके आदर्शों का अनुकरण करने का संकल्प लिया ।
यह कार्यक्रम विकास खंड क्षेत्र के गांव दबथरा, मोहकमपुर , सीकरी , श्यामपुर , कोरेरा , ठिरिया , कुआडांडा, अशोकपुर , आसफपुर , मानपुर , भूड़ बिसौली , सराय बरौलिया , नरौरी नरौरा , पिंडारा आदि विद्यालयों में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में प्रतिभाग लिया ।
इस दौरान शिक्षक महेश पाल सिंह , पीयूष पाराशरी , जयवीर सिंह , श्याम सुंदर शर्मा , सुनील कुमार , रामभरोसे लाल , अभिलाष मिश्रा , अरुण कुमार मौर्य , राजीव कुमार कश्यप , अखिलेश पाठक , ऋतुराज सिंह राठौर ,भावना वार्ष्णेय , सितारा बी , ठाकुर प्रसाद , रजनीश मिश्रा , भारती कश्यप , कीर्ति यादव , रेखा , स्वाति अग्रवाल , दिवाकर यादव , विमलेश कुमारी , मंजू देवी , दिनेश यादव , सुनील कुमार शर्मा , सतीश चंद्र , नीरज भारती आदि मौजूद रहे ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

