बदायूं
Trending

रामलीला ग्राउण्ड, बदायूँ में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी का पर्व।  

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बदायूँ – आज मंगलवार को बदायूँ के रामलीला ग्राउण्ड में बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक पर्व दशहरा (विजयदशमी) को हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया । इस अवसर पर सदर विधायक श्री महेश चन्द्र गुप्ता, विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार,जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा,एसडीएम सदर श्री साई आश्रित शाखमुरी,अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक (क्षेत्राधिकारी नगर) सुमेध मिलिन्द जाधव सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में जनपदवासी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान परंपरागत रूप से रावण के पुतले का भव्य दहन किया गया । इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक पर्व में सहभागिता की । कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं । विजयदशमी का पर्व हमें सत्य, नैतिकता, धर्म एवं सदाचार के मार्ग पर चलने तथा बुराइयों का त्याग कर अच्छाई को अपनाने की प्रेरणा देता है । जनपद बदायूँ पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों को दशहरा/विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ । यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!