वजीरगंज (बदायूं)
Trending

लहरा लाडपुर में हुई युवती की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। पिता ही निकला कातिल।

वदायूं बदनामी के डर से पिता ने अपनी पुत्री की हत्या। क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लहरा लाडपुर में हुई युवती की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने सामाजिक बदनामी के डर से अपनी ही पुत्री की बेरहमी से हत्या कर दी।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त इकरार पुत्र अब्दुल गनी, निवासी ग्राम लहरा लाडपुर, थाना वजीरगंज ने पूछताछ में बताया कि उसकी पुत्री का चाल-चलन ठीक नहीं था और वह कई बार घर से चली जाती थी, जिससे परिवार को गांव में बदनामी का सामना करना पड़ रहा था। परिजनों द्वारा समझाने और मारपीट के बावजूद वह नहीं मानती थी।
अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 19/20 दिसंबर 2025 की रात लगभग 12 बजे उसकी पुत्री घर से फिर चली गई थी। इस बात से वह अत्यधिक परेशान और गुस्से में था। बदनामी के डर से वह घर से हंसिया लेकर अपनी पुत्री को तलाश करने निकला और निश्चय किया कि मिलने पर उसकी हत्या कर देगा।
अभियुक्त के अनुसार, गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक ट्यूबवेल के पास उसने अपनी पुत्री को बैठा हुआ देखा। जब उसने उससे घर से बाहर आने का कारण पूछा तो वह हंसने लगी, जिससे उसे और गुस्सा आ गया। गुस्से में आकर उसने हाथ में ली हंसिया से अपनी पुत्री की गर्दन काट दी। इसके बाद खून को ट्यूबवेल की नाली में धो दिया।
हत्या के बाद अभियुक्त ने शव को कंधे पर उठाकर ग्राम लहरा लाडपुर स्थित पन्नालाल पुत्र सुखलाल के खेत में फेंक दिया और हत्या में प्रयुक्त हंसिया को रात के अंधेरे में खेतों में फेंक दिया। घना कोहरा और अंधेरा होने के कारण किसी ने उसे नहीं देखा। इसके बाद वह चुपचाप घर लौटकर सो गया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हंसिया (आला-ए-कत्ल) बरामद कर ली है। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 238 बीएनएस की वृद्धि की गई है।
अभियुक्त को गिरफ्तार कर धारा 103(1)/238 बीएनएस के अंतर्गत माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!