बदायूं

कांग्रेस ने की उझानी मेंथा फैक्ट्री में हुई संदेहास्पद मौतों के जिम्मेदार व्यक्तियों को सजा देने की मांग।

बदायूँ: आज दिनाँक 14 जनवरी 2026 को पूर्व में तय कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल के संयुक्त नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय स्थित अम्बेडकर पार्क में कांग्रेसजनों ने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा इस अवसर पर मुख्यवक्ता के रूप में ओमकार सिंह एवं निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र कश्यप तथा विशिष्ट वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह उपस्थित रहे इस अवसर पर ओमकार सिंह ने पुलिसिया उत्पीड़न पर विरोध जताया। आरोप लगाय कि पुलिस बिना किसी वजह के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को नजरबंद व लॉकअप में बंद कर रही है। यदि उत्पीड़न नहीं रुका तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को विवश होगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट (नजरबंदी) की कार्रवाई लगातार की जा रही है। निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने आरोप लगाया गया कि आए दिन नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात कर उन्हें बाहर निकलने से रोका जाता है, जिससे उनकी राजनीतिक गतिविधियों को बाधित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुन्ना लाल सागर एवं सुरेश राठौर ने सयुक्त रूप से कहा रात 11 या 12 बजे कांग्रेस नेताओं को उनके घरों में जाकर जगाया जाता है और अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। उनका कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई न केवल मानसिक उत्पीड़न है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भी खिलाफ है। इस अवसर शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश इंटक कांग्रेस के महासचिव असरार अहमद ने उझानी मेंथा फैक्ट्री में तीन गार्ड्स की संदेहात्मक मौत पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हुए कहा कि पहले भी फैक्ट्री में मजदूरों की मौत हो चुकी है और वैधानिक रूप से यह फैक्ट्री चल भी नहीं रही थी यह अवैध रूप से संचालित हो रही थी इसकी भी जांच होनी चाहिए और संदेहात्मक मौतों के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को सजा देने की मांग करते हुए उन्होंने मृतक परिवारों को कर्मकार क्षतिपूर्ति अधिनियम के अंतर्गत 25 25 लाख रुपए देने की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के यंग क्रिकेट के उपाध्यक्ष शफी अहमद, छात्र नेता अरबाज़ रज़ी, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबू चौधरी, डॉक्टर सेल अध्यक्ष डॉक्टर राज यादव ने ज्ञापन में 11 जनवरी को मनरेगा को लेकर बीएचयू से मार्च निकाल रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई का जिक्र कर आरोप लगाया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों नें कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्हें जमीन पर पटकने और सड़क पर घसीटने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि इस घटना में वे घायल भी हुए। कांग्रेस नेताओं नें इस कृत्य को लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बन्ने खां, नदीम खान, युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष बाबू चौधरी, राम प्रसाद प्रेमपाल ,धर्म सिंह, फाजिल चौधरी समीर मंसूरी, मोहम्मद कैफ ,मोहम्मद साजिद, धर्मपाल देवेंद्र अधिकारिकता पर अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव के इगलास हुसैन ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!