दातागंज (बदायूं)

अवैध मिट्टी खनन और ओवरस्पीड ट्रकों से बढ़ा खतरा, प्रशासन मौन

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

बदायूँ जिले के उसावां थाना क्षेत्र में म्याऊं–हजरतपुर हाईवे पर अवैध मिट्टी खनन का खेल खुलेआम जारी है। क्षेत्र में धड़ल्ले से मिट्टी से भरे ट्रक ओवरस्पीड में दौड़ रहे हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-रात तेज रफ्तार से गुजरते इन ट्रकों से राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में है।

ग्रामीणों के अनुसार, खनन माफिया बिना किसी रोक-टोक के मिट्टी का अवैध उत्खनन कर रहे हैं और प्रशासन इस पर आंखें मूंदे बैठा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का आरोप है कि खनन विभाग की कार्रवाई केवल कागजों तक ही सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि ओवरलोड और तेज रफ्तार ट्रकों के कारण सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। साथ ही, धूल और प्रदूषण से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और ओवरस्पीड ट्रकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!