बिल्सी(बदायूं)

भारतीय किसान यूनियन ( चढूनी )पांच सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सोपा

बिल्सी – भारतीय किसान यूनियन चढूनी का 12वें दिन धरना जारी रहा सतीश साहू जिला अध्यक्ष अपने साथियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे वही पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि दिनाँक 06 अप्रैल 2026 से बिल्सी इकाई अनिश्चित कालीन धरने पर है। संगठन के कार्यकर्ताओं की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो संगठन धरने को उग्र आंदोलन में परिवर्तित करने पर विचार करेगा। जिसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी बिल्सी तहसील प्रशासन की रहेगी पांच सूत्री ज्ञापन तहसीलदार  को सोपा तहसीलदार 7 दिन के अंदर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया जिला अध्यक्ष ने धरना जारी रखने को कहा है

तहसील बिल्सी का परगना कोट की ग्राम पंचायत अगोल का मजरा नगला खुर्द की गाटा संख्या 352 जो घूर गड्डा की है ‌।वह दबंगों के अवैध कब्ज़े से मुक्त कराया जाये धरने पर बैठी भाकियू कार्यकत्री सोमवती पत्नी स्व0 कन्हई के पड़े घूर को मिट्टी का भराव कर दबंगों द्वारा दबा दिया गया। तहसील अध्यक्ष रामसिंह ब्लॉक अध्यक्ष यार्वेंद्र सिंह यादव ने संबोधन में कहा जिसका उक्त दबंगो पर अर्थदण्ड डालकर पीड़ित को मुआवज़ा दिलाया जाये।

भविष्य में केवल घूर डालने के लिए ही प्रयोग किया जाए। आम रास्ता दबंगों द्वारा न बनाया जाए।

कब्ज़े के उद्देश्य से खोले गए समस्त दरवाजों को बंद कराया जाए।

उक्त भूमि के अवैध कब्ज़े में जो कर्मचारी उक्त दबंगों का सहयोग कर रहे हैं उनपर कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर मीना,रहिस अहमद, शैलेश ,अनवार शहा, हरपाल, प्रेम सिंह नूरुद्दीन, रासिद, शरीफ अब्बासी, सुशील कुमार, महावीर, शिवम, रजनेश उपाध्याय, ओमकार, शिशुपाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!